Posts

Showing posts from June, 2018

मुस्कान

सोचा कुछ यूहीं दुनिया की सैर कर लेते हैं देखा तो ज़िंदगी ने दुनिया दिखाई है कुछ मतलबी अंदाज हमेशा नजर आए हैं कुछ पुराने लम्हे बिन बुलाए सामने आए है अल्फाज से बने वादे अचानक से डगमगाने जो लगे है  दिल के अरमान कुछ अंधुक से दिख रहे हैं कसमोंसे जुड़े रिश्ते फिर भी आपस में गुनगुना रहे हैं मुझे ही मेरे ख्वाबिदा होने का एहसास दिला रहे है सामने खडे मंझिलने गिरते हुए भी चलने को मजबूर किया है फिरसे उसी उम्मीद से दौड़ लगाने को कहा हैं बहुत मुश्किलों से ये दर्या राह दिखा रहा है शायद आज मेरी मेहनत रंग लायी हैं जिंदगी ने चलते चलते दुनिया दिखाई हैं जाते जाते इसी सफर ने बस्स एक मुस्कान छोड़ने कही हैं - गौरी अजय चिंदरकर २१/०५/२०१८

बातें

कुछ ऐसी बातें होती हैं जो दिलके बहुत पास होतीं हैं सुकुन तो तब मिलता हैं जब वो खयालोंमे भी आती हैं कुछ ऐसी बातें होती हैं जो खयालोंसे ख्वाहिश बन जाती हैं और मजा तो तब आता हैं जब बिना कोई अल्फाज कहें ख्वाहिशें हकीकत मैं बदल जाती हैं। -गौरी २८/०३/२०१८