Posts

Showing posts from May, 2019

उन्वान

एक मुसाफिर मिला था सफर में किसी मुंतजिर सा लग रहा था आंखों में अलगसी एहतिमाल थी और चेहरे पर ज़ुल्मत लगता तो वो मुम्ताज़ था लेकिन शायद ताराज के रास्ते पे था अफ़कार थी या रंज या सिर्फ एक उज़्र क्या मफ़हूम था उसकी बातों का जो उसकी खराब बख्त का जवाज़ दे रही थी काविश थी उसकी अबद रहने की या फिर अपने हिदायत के क़तरोंसे तिश्नगी बुझाने की तजस्सूस से देखा उसकी बे-ज़ार आँखों को एहसास दिखाया उसने उसकी ख़ुलूस का नक्श छोड़ के गया मेरे दिल पे वो था उन्वान किसी किताब का - गौरी अजय चिंदरकर 19/05/2019 For reference- मुंतजिर- प्रतीक्षित, एहतिमाल- अनिश्चितता, ज़ुल्मत- अंधकार, ताराज- बरबादी, अफ़कार- चिंता, रंज- दुःख, उज़्र- बहाना, मफ़हूम- अर्थ, बख्त- भाग्य , जवाज़- औचित्य (justification), काविश- प्रयास, अबद-अनन्तकाल, हिदायत- मार्गदर्शन, क़तरा- बून्द, तिश्नगी- प्यास, तजस्सूस- जिज्ञासा, बे-ज़ार- उदासिन, ख़ुलूस- निर्मलता, नक्श- छाप, उन्वान- शीर्षक